रायपुर : शिक्षक भर्ती को लेकर इंतजार कर रहे प्रदेश के बेरोजगारों के लिए एक खुशखबरी है. राज्य सरकार ने 14 हजार 500 शिक्षक भर्ती मामले में नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है. इसके लिए राज्य सरकार के शिक्षा विभाग ने लोक शिक्षण संचालनालय को पत्र लिखा है. डीपीआई के आयुक्त को लिखे गए इस पत्र में कहा गया है कि इस भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अभ्यथियों को नियुक्ति आदेश जारी करने की अनुमति प्रदान की जाती है. इसके साथ ही इसमें कहा गया है कि नियुक्ति आदेश को क्रमवार जारी करना होगा।

बता दें कि राज्य में करीब दो साल पहले 14 हजार 500 शिक्षकों की भर्ती को लेकर विज्ञापन जारी किया गया था. इसके लिए भर्ती प्रक्रिया भी पूरी हो गई थी, लेकिन सरकार की ओर से चयनित अभ्यथियों को नियुक्ति आदेश नहीं दिया जा रहा था. इसके लिए प्रदेश सरकार को विपक्ष के साथ साथ अभ्यथियों के विरोधों का सामना करना पड़ा था. लेकिन सरकार ने अब आखिरकार इसमें नियुक्ति आदेश जारी करने के निर्देश दिए है.
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
