रायपुर
छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिवस के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। श्री साव ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने, स्वस्थ जीवन तथा इसी प्रकार अनवरत व निष्ठापूर्वक देश की सेवा करते रहने की कामना की।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि इस वर्ष का जन्मदिवस अत्यन्त विशेष है, क्योंकि शासन प्रमुख के रूप में प्रधानमंत्री श्री मोदी के निरंतर सेवा के 25 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। 7 अक्टूबर 2001 को उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी और आज वे देश के प्रधानमंत्री के रूप में सेवा कर रहे हैं। इन 25 वर्षों में बिना एक भी दिन अवकाश लिए उन्होंने देश और जनता के लिए जो अथक जनसेवा की है, वह अप्रतिम है। श्री साव ने कहा कि आज देश की 140 करोड़ जनता ने अपने प्रिय प्रधानमंत्री के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए आशीर्वादस्वरूप दीप प्रज्जवलित किए। देशभर के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के हर गाँव, हर गली, हर घर और हर शहर में लोगों ने ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर प्रधानमंत्री को अपना स्नेह और समर्थन दिया।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ जहाँ देश की 140 करोड़ जनता दीया जलाकर प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं और आशीर्वाद दे रही है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी और ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ के दिल जल रहे हैं। एक परिवार की चाकरी करने वाली पार्टी और जनसेवा व जनकल्याण से कोई सरोकार न रखने वाले लोगों को जनता का यह अपार प्यार और दुलार कतई रास नहीं आ रहा है।
Author Profile

Latest entries
उप मुख्यमंत्री2026.11.01राज्योत्सव में सजेगी सुर, संगीत और संस्कृति की महफिल
बिलासपुर2026.11.01पत्रकारों की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत : तिलकराज सलूजा
प्रेस क्लब2026.10.31बिलासपुर प्रेस क्लब की पहल पर अपोलो हॉस्पिटल में 1 नवंबर को मेगा हेल्थ चेकअप कैंप
छत्तीसगढ़2026.10.31राष्ट्रीय एकता दिवस पर सरस्वती शिशु मंदिर में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
