रायपुर
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छत्तीसगढ़ सरकार के विकास कार्यों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनकी पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में हर रोज करीब 1600 नए मकान पूरे किए जा रहे हैं, जो सरकार की तेज कार्यगति को दर्शाता है।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार बेहतर काम कर रही है और विकास के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भारत सरकार भी छत्तीसगढ़ के विकास में कोई कसर बाकी नहीं रखेगी और राज्य को हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार की पूरी टीम को विकास कार्यों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से छत्तीसगढ़ में विकास की गति और तेज होगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुर2026.10.24शरद पूर्णिमा पर ‘कविता चौपाटी से…’ का कवि सम्मेलन संपन्न, रचनाओं ने बांधा समां
छत्तीसगढ़2026.10.24भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति इरानी व सह प्रभारी सिद्धार्थ शम्भू का 25 व 26 को छत्तीसगढ़ प्रवास
कवर्धा2026.10.20खप्पर निकालना: यह परंपरा पूरे भारत में अद्वितीय है, पहले कोलकाता और दंतेवाड़ा में भी प्रचलित थी, लेकिन आज यह कवर्धा की पहचान है video
BASTAR2026.10.19आजादी के बाद पहली बार रावघाट तक पहुँचेगी रेल, छत्तीसगढ़ के विकास में जुड़ेगा नया ऐतिहासिक अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
