रायपुर. सड़क हादसे में घायल छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का स्वास्थ्य बेहतर अब बेहतर बताया जा रहा है. डॉक्टरों की निगरानी में उनकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा है. इस महीने 12 या 13 सितंबर को वह छत्तीसगढ़ लौट सकते हैं.
दिल्ली से प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव बस्तर जिला भाजपा की कार्यसमिति की बैठक में मोबाइल के जरिए जुड़े. इस दौरान उन्होंने करीब 7 मीनट तक बैठक को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि सेवा और समर्पण से संगठन मजबूत होता है. व्यक्तिगत परिस्थितियां कैसी भी हों, संगठन और समाजसेवा का संकल्प सर्वोपरि है. देव ने कार्यकर्ताओं को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कर्मपथ पर निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया.
सड़क हादसे में घायल हुए थे किरण सिंह देव
बता दें कि 29 जुलाई को परिवार के साथ बागेश्वर धाम (छतरपुर मध्य प्रदेश) से लौटते समय उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के तालबेहट क्षेत्र में झांसी-ललितपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर उनकी इनोवा आगे चल रही ट्रक से टकरा गई थी. इस सड़क दुर्घटना में किरण सिंह देव गंभीर रूप से घायल हो गए थे. दिल्ली मे मेदांता अस्पताल में उनका आपरेशन किया गया. तब से वह उनका उपचार वहीं चल रहा है.
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.10.26Arnab Cyclone Alert : चक्रवात ‘अर्नब’ के खतरे के बीच छत्तीसगढ़ अलर्ट, दंतेवाड़ा के स्कूलों में 27 अक्टूबर को छुट्टी
Uncategorized2026.10.26SIR पर चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा, सभी फैसले सर्वसम्मति से लेने का दावा; फॉर्म-6 में बदलाव से किया इनकार
बिलासपुर2026.10.26छत्तीसगढ़ दौरे के दूसरे दिन स्मृति ईरानी का मंथन, BJP विधायकों-सांसदों और मंत्रियों के साथ संगठन की रणनीति पर हुई चर्चा; बोलीं- कार्यकर्ता हमारी असली ताकत
छत्तीसगढ़2026.10.26Pandariya Recruitment Scam: पंडरिया शिक्षाकर्मी भर्ती घोटाले में 22 आरोपी के खिलाफ1000 पन्नों का चालान पेश, 320 पदों की भर्ती में हुई थी गड़बड़ी
