बिलासपुर
छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के बलरामपुर, बिलासपुर, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, जशपुर, कोरबा, रायगढ़ और सरगुजा जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
बारिश के चलते इन क्षेत्रों में नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने तथा निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। लोगों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने और अनावश्यक रूप से नदी-नालों व जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग ने विशेष रूप से भारी बारिश वाले क्षेत्रों में सतर्कता बरतने की अपील की है। प्रशासन को भी संभावित जलभराव और अतिवृष्टि की स्थिति को देखते हुए आवश्यक तैयारियां रखने की जरूरत है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुर2026.10.24शरद पूर्णिमा पर ‘कविता चौपाटी से…’ का कवि सम्मेलन संपन्न, रचनाओं ने बांधा समां
छत्तीसगढ़2026.10.24भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति इरानी व सह प्रभारी सिद्धार्थ शम्भू का 25 व 26 को छत्तीसगढ़ प्रवास
कवर्धा2026.10.20खप्पर निकालना: यह परंपरा पूरे भारत में अद्वितीय है, पहले कोलकाता और दंतेवाड़ा में भी प्रचलित थी, लेकिन आज यह कवर्धा की पहचान है video
BASTAR2026.10.19आजादी के बाद पहली बार रावघाट तक पहुँचेगी रेल, छत्तीसगढ़ के विकास में जुड़ेगा नया ऐतिहासिक अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
