स्वतंत्रता दिवस पर विधायक धरमलाल कौशिक ने परसदा स्थित निवास में किया ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस पर विधायक धरमलाल कौशिक ने परसदा स्थित निवास में किया ध्वजारोहण

बिल्हा

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने अपने निवास स्थान परसदा में राष्ट्रध्वज फहराकर ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
विधायक कौशिक ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और संघर्ष के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। उनके योगदान को देश सदैव श्रद्धा और सम्मान के साथ याद करता रहेगा।
उन्होंने कहा कि हमारा तिरंगा देश की एकता, अखंडता, स्वाभिमान और गौरव का प्रतीक है। तिरंगा हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का सदैव स्मरण कराता है।

विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों ने जिस भारत का सपना देखा था, उसे साकार करना हम सभी की जिम्मेदारी है। आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर हम सभी मिलकर राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास को मजबूत करने तथा स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों के भारत के निर्माण के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लें।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *