बिलासपुर.
13 अगस्त 2026
उप मुख्यमंत्री तथा स्थानीय विधायक श्री अरुण साव ने आज लोरमी के मानस मंच में 11 दिव्यांगजनों को तिपहिया स्कूटी वितरित की। उन्होंने कहा कि स्कूटी से इनका आवागमन आसान होगा और वे जरूरी कार्यों के लिए दूसरों पर निर्भर हुए बिना आगे बढ़ सकेंगे।
श्री साव ने कहा कि दिव्यांगजनों को बेहतर सुविधाएं देकर सम्मान के साथ आत्मनिर्भर जीवन के अवसर देना साय सरकार की प्राथमिकता है। तिपहिया स्कूटी उनके लिए सुविधा के साथ आत्मनिर्भरता का माध्यम बनेगी। उन्होंने सभी लाभार्थियों को बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
*सर्प मित्रों को दिए सुरक्षा किट*
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने सर्प मित्र श्री सुरेश यादव और श्री प्रदीप निषाद को सर्प रेस्क्यू के लिए सुरक्षा किट प्रदान की। उन्होंने कहा कि इससे सर्प मित्र सुरक्षित तरीके से अपना सेवा कार्य कर सकेंगे।
कार्यक्रम में लोरमी नगर पालिका के अध्यक्ष श्री सुजीत वर्मा, जनपद अध्यक्ष श्रीमती वर्षा सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रत्ना काटले, श्री कोमलगिरी गोस्वामी, श्री राजेंद्र साहू, डॉ. अशोक जायसवाल, श्री दीनानाथ केशरवानी और श्रीमती अंजना दास सहित पार्षदगण, एल्डरमैन एवं नगरवासी मौजूद थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुर2026.10.24शरद पूर्णिमा पर ‘कविता चौपाटी से…’ का कवि सम्मेलन संपन्न, रचनाओं ने बांधा समां
छत्तीसगढ़2026.10.24भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति इरानी व सह प्रभारी सिद्धार्थ शम्भू का 25 व 26 को छत्तीसगढ़ प्रवास
कवर्धा2026.10.20खप्पर निकालना: यह परंपरा पूरे भारत में अद्वितीय है, पहले कोलकाता और दंतेवाड़ा में भी प्रचलित थी, लेकिन आज यह कवर्धा की पहचान है video
BASTAR2026.10.19आजादी के बाद पहली बार रावघाट तक पहुँचेगी रेल, छत्तीसगढ़ के विकास में जुड़ेगा नया ऐतिहासिक अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
