बस्तर भ्रमण को मुम्बई से निकले 20 बाइक सवार,चरामा घाटी में महिला राइडर की मौत

बस्तर भ्रमण को मुम्बई से निकले 20 बाइक सवार,चरामा घाटी में महिला राइडर की मौत

  • *NH-30 पर बाइक हादसे में मुंबई की महिला राइडर की मौत, बस्तर भ्रमण को निकले थे 20 बाइक सवार*बालोद/चरामा* |
    पुरूर-कांकेर NH-30 मुख्य मार्ग पर मंगलवार को हुए सड़क हादसे में मुंबई की एक महिला बाइक राइडर की मौत हो गई। मृतिका की पहचान रिद्धि ठाकुर के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार मुंबई से बस्तर भ्रमण के लिए 20 बाइक राइडर्स का एक ग्रुप निकला था। इसमें महिला और पुरुष दोनों शामिल थे। पुरूर और चरामा के बीच घाटी के पास राइडर्स का ग्रुप जा रहा था, तभी एक वाहन से टकराकर बाइक सवार रिद्धि ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गईं।

    *इलाज के दौरान तोड़ा दम*
    घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और साथी राइडर्स ने घायल रिद्धि ठाकुर को तत्काल धमतरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रिद्धि ठाकुर मुंबई, महाराष्ट्र की निवासी थीं। वे अपने साथियों के साथ बस्तर घूमने के लिए निकली थीं।

    *पुलिस जांच में जुटी*
    हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वाहन चालक और टक्कर के कारणों की जांच की जा रही है।

    इस हादसे के बाद बाइक राइडर्स के ग्रुप में शोक की लहर है।

Author Profile

abhijeet pandey
Latest entries
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *