बिलासपुर / सरकंडा
सावन के पहले सोमवार के अवसर पर नंदेश्वर शिव मंदिर सकंडा में सुबह से ही शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए सकंडा वासी श्रद्धालु सुबह से ही कतार में लगे रहे।
श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना की। मंदिर परिसर में पूरे दिन ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारे गूंजते रहे।
सावन के पवित्र महीने के पहले सोमवार को नंदेश्वर महादेव के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था देखने को मिली। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवा श्रद्धालु शिव आराधना में लीन नजर आए। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ से परिवार एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
Author Profile
Latest entries
उप मुख्यमंत्री2026.09.17प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन जनसेवा और राष्ट्र निर्माण को समर्पित : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
छत्तीसगढ़2026.09.17प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर युवा मोर्चा ने किया रक्तदान..प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वजन से अधिक रक्तदान कर युवा मोर्चा ने बनाया नया कीर्तिमान
उप मुख्यमंत्री2026.09.17प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दी शुभकामनाएँ’
छत्तीसगढ़2026.09.16प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर हर बूथ में सेवा,शाम को जलेंगे ‘मोदी के नाम’ दीप
