बिलासपुर,
25 जुलाई
दिल्ली जंतर मंतर मे नीट पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों के धरना प्रदर्शन मे दिल्ली पुलिस द्वारा की गई बर्बरता से आहत रशीद बख्श ने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा की।
बिलासपुर प्रेस क्लब मे आयोजित प्रेस वार्ता में रसीद बख्श ने कहा कि उन्होंने नीट परीक्षा विवाद, छात्रों के आंदोलन तथा शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उत्पन्न परिस्थितियों से आहत होकर यह निर्णय लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों की मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं की गई, जिसके कारण उनका पार्टी से विश्वास उठ गया।
रसीद बख्श ने बताया कि वे भाजपा के गंनियारी मंडल के सक्रिय सदस्य थे तथा उन्हें पार्टी की सदस्यता केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के माध्यम से मिली थी। उन्होंने दावा किया कि उनके साथ चार अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया है।
पत्रकारों के सवालों के जवाब में उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल वे किसी भी राजनीतिक दल में शामिल नहीं होंगे और समाजसेवी के रूप में जनसेवा करते रहेंगे। कांग्रेस में शामिल होने की संभावना से जुड़े प्रश्न पर उन्होंने कहा कि उनका ऐसा कोई विचार नहीं है।
प्रेस वार्ता के दौरान बिलासपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.11.04जनादेश का सम्मान लोकतंत्र की पहली शर्त..हारने पर ईवीएम को दोष देना कांग्रेस की दोहरी राजनीति : अजय चंद्राकर
छत्तीसगढ़2026.11.03बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला करेंगे रेडक्रॉस मेडिकल शॉप एवं प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र का शुभारंभ
छत्तीसगढ़2026.11.03सहकारी समितियों के कर्मचारियों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला 4 एवं 5 नवंबर को
रायपुर2026.11.03केदारनाथ गुप्ता बने छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष..शिव नारायण पाण्डेय को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
