बिलासपुर
भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन ने संगठनात्मक विस्तार एवं नगरीय निकायों में पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से बिलासपुर के भाजपा नेता अनमोल झा को सरगुजा संभाग के नगरीय निकाय प्रकोष्ठ का संभाग प्रभारी नियुक्त किया है।
प्रदेश नेतृत्व द्वारा जारी नियुक्ति के पश्चात बिलासपुर सहित सरगुजा संभाग के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पूर्व में प्रदेश युवामोर्चा में कई महत्वपूर्ण भूमिका निर्वहन कर की चुके अनमोल झा पर एक फिर से बड़ी दायित्व सौंप कर उन पर विश्वास व्यक्त किया कि अनमोल झा अपने संगठनात्मक अनुभव एवं सक्रिय कार्यशैली से संभाग में संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे।
अपनी नियुक्ति पर अनमोल झा ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वे पूरी निष्ठा, समर्पण एवं जवाबदेही के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की रीति-नीति और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने तथा नगरीय निकायों में पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.11.04जनादेश का सम्मान लोकतंत्र की पहली शर्त..हारने पर ईवीएम को दोष देना कांग्रेस की दोहरी राजनीति : अजय चंद्राकर
छत्तीसगढ़2026.11.03बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला करेंगे रेडक्रॉस मेडिकल शॉप एवं प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र का शुभारंभ
छत्तीसगढ़2026.11.03सहकारी समितियों के कर्मचारियों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला 4 एवं 5 नवंबर को
रायपुर2026.11.03केदारनाथ गुप्ता बने छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष..शिव नारायण पाण्डेय को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
