बिल्हा/बिलासपुर
बिल्हा विधानसभा अंतर्गत तिफरा स्थित झूलेलाल मंगलम में आयोजित बिल्हा विधानसभा स्तरीय अटल स्मृति सम्मेलन आयोजित हुआ। इस सम्मेलन में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, महासमुंद सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी जी, एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, छत्तीसगढ़ वफ्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज जी, , क्रेडा के अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सवन्नी जी मुख्यतिथि के रूप में उपस्थित हुए। इस मौके पर कार्यक्रम को सबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की विचारधारा और निर्णायक नेतृत्व ने देश को महाशक्ति बनने की दिशा दी। स्वयंसेवक से प्रधानमंत्री बनने तक अटल जी की यात्रा उनके अटल सिद्धांतों, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्रभक्ति की मिसाल है। उन्होंने गर्व से अपनी पहचान पर खड़े रहना सिखाया और यह संदेश दिया कि जब समाज एकजुट होता है, तब इतिहास बदलता है। अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व में पोखरण परमाणु परीक्षण कर भारत को परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनाया गया। अमेरिका सहित कई देशों के आर्थिक प्रतिबंधों के बावजूद अटल जी के इरादे अडिग रहे। कारगिल युद्ध में पाकिस्तानी सेना को खदेड़कर भारत ने अपनी सैन्य शक्ति और संप्रभुता का परिचय दिया।

इस मौके पर महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा. कि आज अटल जी का “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” का सपना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेतृत्व में साकार हो रहा है। उन्होंने स्वर्णिम चतुर्भुज सड़क योजना का भी उल्लेख किया, जिससे गांव-गांव तक विकास पहुंचा, किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य मिला और देश की अर्थव्यवस्था को गति मिली। अटल बिहारी वाजपेयी ने भारतीय राजनीति को सेवा, सुशासन और राष्ट्रहित की दिशा प्रदान की। उन्होंने देश को यह सिखाया कि सत्ता का उद्देश्य केवल शासन करना नहीं, बल्कि जनता का विश्वास अर्जित करना होता है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में भाजपा सरकार अटल जी के विचारों को धरातल पर उतार रही है। उन्होंने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के ऐसे मजबूत स्तंभ रहे हैं, जिनकी विचारधारा आज भी देश को दिशा दे रही है।

श्री पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह सम्मेलन भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के विचारों, सिद्धांतों एवं राष्ट्रसेवा को स्मरण करने हेतु आयोजित किया गया। सम्मेलन के माध्यम से अटल जी के राष्ट्रनिर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान, सुशासन की अवधारणा एवं समर्पित राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डाला गया। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है और राष्ट्रहित में कार्य करने की ऊर्जा प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि ग्वालियर की ऐतिहासिक धरती पर 20वी शताब्दी में अटल जी के रूप में जन्मे विराट व्यक्तित्व ने लोक कल्याण एवं राष्ट्र निर्माण में अद्वितीय योगदान दिया। साथ ही लोकतंत्र को नई दिशा दी। पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से गाँव-गाँव में विकास का कारवां पहुँच रहा है। उन्होंने कहा कि वे राजनीति के अजातशस्त्रु थे। उनमें विचारों की दृढ़ता भी अद्वितीय थी। अटल जी ने अपने दृढ़ संकल्प के फलस्वरूप ही पोखरण परमाणु विस्फोट कर सारी दुनिया को अचंभित कर भारत का मान बढ़ाया था। उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों को सही मायने में अपनाया था। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं।

इस अवसर पर शहरी जिला अध्यक्ष बिलासपुर श्री दीपक ठाकुर जी, महामंत्री श्री सोमेश तिवारी जी, श्री कैलाश सिंह ठाकुर जी सहित अनेक जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर2026.05.14महिलाओं के सम्मान और जनसुविधाओं को समर्पित विकास कार्य : विधायक सुशांत शुक्ला”
बिलासपुर2026.05.14उप मुख्यमंत्री अरुण साव से छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय शूटर दिव्यांशु ने की मुलाकात
बिलासपुर2026.05.14रोजगार मेला 20 मई को, 495 पदों पर होगी भर्ती
बिलासपुर2026.05.10मातृ दिवस पर अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति की नारी प्रकोष्ठ द्वारा सम्मान एवं उत्सव कार्यक्रम आयोजित
