प्जांजगीर-चांपा/पामगढ़
09/08/2025
पामगढ़ समीपस्थ माता कौसल्या जन्मभूमि कोसला धाम में तृतीय वर्ष भोजली उत्सव एवं प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन रविवार 10 अगस्त को महामाया मंदिर परिसर में किया जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता संतोष कुमार लहरे, जिला मंत्री गुरूदयाल पाटले, जिला पंचायत सदस्य प्रिती अजय दिव्य व जनप्रतिनिधि गण, प्रबुद्ध नागरिक शामिल होंगे।
प्रतिभागी विजेताओं को भोजली एवं वेषभूषा तथा भोजली गीत पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर समिति द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा, साथ ही सभी विजेताओं को “माता कौसल्या” का चित्र भेंट किया जाएगा।

इसके अलावा विजेताओं को स्वर्गीय हुलास राम तिवारी के स्मृति में सुधीर तिवारी (गौटिया) द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाएगा।

जिसको लेकर गांव के माताओं एवं बहनों में भारी उत्साह है। समिति द्वारा आयोजन कि तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में गांव के वरिष्ठ नागरिक भूतपूर्व सरपंच दुर्गेश्वर तिवारी, जनपद उपाध्यक्ष रूपचंद साहू, सुरेश कुमार तिवारी, त्रिलोकी नाथ तिवारी, कोसला गांव के सरपंच राजकुमार नारंगे, आशीष तिवारी, रितेश तिवारी, ब्यास नारायण वर्मा, उपसरपंच योगेश कुमार साहू, युवा नेता मनोबल सिंह जाहिरे, बसंत कुमार साहू, अशोक कुमार साहू, कनक साहू, संतोष कुमार तिवारी, भूतपूर्व सरपंच देवकुमार साहू भगवती साहू, कन्हैयालाल साहू, फिरत राम कुर्मी, संदीप तिवारी, उदल कश्यप, अवधेश साहू, सुनील तिवारी, फिरत राम कुर्मी, गौरव तिवारी, रमेश कुमार कश्यप, प्रभाकर साहू, सुकदेव पटेल, शैलेन्द्र कुमार पटेल, लक्ष्मण साहू, पीला साव, प्रत्युष कुमार साहू, अशोक कश्यप, संतोष कश्यप, प्रियांशु यादव, सागर वर्मा, तेजराम कश्यप, भोलाराम साहू, अंकित यादव सहित गांव के सभी युवा, वरिष्ठ गण जुटे हुए हैं।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
