रायपुर,
3 अगस्त 2025
उत्तर विधानसभा के विधायक श्री पुरंदर मिश्रा के नेतृत्व में आज जगन्नाथ सेना द्वारा कुंदरापारा से मधुपिले चौक तक धर्मांतरण के विरोध में विशाल रैली निकाली गई। जनसैलाब में परिवर्तित इस रैली में क्षेत्र के नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने धर्म और संस्कृति की रक्षा का संकल्प लिया।

अभियान के तहत आज 4 माताओं को, जो बहकावे में आकर धर्म परिवर्तन कर चुकी थीं, सम्मानपूर्वक घर वापसी कराई गई। इस दौरान उनके पैर धोकर, तिलक लगाकर, साल-श्रीफल भेंट कर पूरे सम्मान के साथ पुनः अपने धर्म में स्वागत किया गया।

विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने कहा कि “धर्मांतरण एक गंभीर सामाजिक चुनौती है, जिसे रोकने के लिए समाज का हर वर्ग एकजुट होकर खड़ा हो। हम हर रविवार सुबह 9 से 11 बजे वार्डों में भ्रमण कर धर्मांतरण रोकने का प्रयास करेंगे, और धर्मांतरण कराने वालों पर कानून के तहत सख्त कार्रवाई के साथ आवश्यकता पड़ने पर सार्वजनिक विरोध भी करेंगे।”

इस मौके पर भाजपा महामंत्री महेश बघेल, पार्षद पति संतोष हियाल, भाजपा कार्यकर्ता सावित्री जगत, पार्षद कैलाश बेहरा सहित जगन्नाथ सेना के अनेक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
