October 5, 2024
पामगढ़/जांजगीर-चांपा।
भारतीय जनता पार्टी (राष्ट्रीय) द्वारा चलाया जा रहा “सदस्यता अभियान पर्व” अब अपने पूर्णतः की और दिखाई देने लगा है, देश और प्रदेश स्तर में कार्यकर्ताओं द्वारा करोड़ों लोगों को सदस्यता दिलाई जा चुकी है, रही सही जो सदस्य बन नहीं पाए उन्हें पार्टी के उच्च पदाधिकारियों द्वारा बूथों में घर-घर जाकर जोड़ने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।
भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चांपा जिले के जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल स्वयं बूथों में जाकर लोगों को सदस्यता दिलाने का काम कर रहे हैं एवं लगातार बैठक, कार्यक्रम करके ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच कर भाजपा सदस्य बनाने हेतु अपिल कर रहे हैं।
इसी कड़ी में शनिवार को भाजपा जिला महामंत्री यशवंत साहू द्वारा ने अपने जिले के अंतर्गत ग्राम ‘लोहर्सी’ में जाकर 150 से भी अधिक लोगों को भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता ग्रहण कराने का कार्य किया है। मंडल पदाधिकारियों एवं लोहर्सी के बूथ अध्यक्ष पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता की उपस्थिति में जिला महामंत्री द्वारा घर-घर पहुंच कर लोगों को डिजीटल माध्यम से सदस्यता दिलाई गई एवं कैलेंडर वितरण व दिवाकर पर स्टिकर लगाया गया।
इस मौके पर पामगढ़ मंडल उपाध्यक्ष रामकृष्ण सोनी, बूथ अध्यक्ष खीखराम साहू, भागवत साहू मौजूद रहे।
इसी तरह पामगढ़ मंडल के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने अपने स्तर पर अभियान को सफल बनाने हेतु घर-घर जाकर लोगों को पार्टी सदस्य बनाने के कार्य में सक्रिय रूप से लगे हुए हैं।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
बिलासपुर2026.06.11जिला शिक्षा अधिकारी का तबादला हुआ, लेकिन शिक्षा विभाग के विवादों पर संघर्ष जारी रहेगा : अंकित गौरहा
उप मुख्यमंत्री2026.06.10सहूलियत, सम्मान और सेहत… हर घर नल से बदली जिंदगी
