जांजगीर-चांपा
पामगढ़
भारतीय जनता पार्टी ने 2 सितंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सदस्यता दिलाने के साथ ही पूरे देश में इस अभियान की शुरुआत कर दी है।जिसके बाद 3 सितंबर को प्रदेश के मुख्या विष्णु देवसाय समेत तमाम नेताओं ने सदस्यता ली, 4 सितंबर को जिलों के पदाधिकारियों को सदस्यता दिलाई गई, 5 को मंडल व 6 सितंबर से सभी बूथों में भाजपा का यह अभियान तेजी के साथ प्रारंभ हो गया चुका है।इसी कड़ी में जांजगीर-चांपा जिले भाजपा अध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल तत्परता के साथ गांव-गांव, बुथ-बुथ में जाकर लोगों को सदस्यता दिलाने के कार्य में लग चुके हैं।

अपने नीज क्षेत्र पामगढ़ विधानसभा के ग्राम शुक्ला भांठा एवं खैराडीह में जिलाध्यक्ष स्वयं कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर आन-लाइन माध्यम से लोगों को सदस्यता दिलाने का काम किया है।
पार्टी द्वारा लोगों को सदस्यता दिलाने हेतु नंबर 8800002024 जारी किया है इसपर मिस्ड कॉल करने पर मैसेज में लींक प्राप्त होता है उसे क्लिक करने के बाद सदस्यता लेने वाले की जानकारी भरकर सेव करने पर नंबर के साथ सदस्यता कार्ड प्राप्त होता है, जिसके बाद लोग भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बन जाते हैं।
साथ ही नरेन्द्र मोदी एप के माध्यम से भी भाजपा के कार्यकर्ता घर-घर जाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने का भी काम कर रहे हैं।
सदस्यता अभियान के तहत प्रदेश में अब तक 6 लाख से भी ज्यादा लोगों ने पार्टी की सदस्यता प्राप्त कर ली है।

भाजपा जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल ने गांवों में जाकर लोगों को अभियान के संदर्भ में जानकारियां प्रदान करते हुए की सभी को पार्टी से जुड़े की अपील की। इस दौरान उन्होंने अपने पुराने चीत-परिचित लोगों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।
इस सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ ही आम जनता में भी काफी उत्साह नज़र आ रहा है, सभी सदस्य बनने को उत्सुक हैं।

पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं को 1 बुथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया है, जिसके साथ ही प्रदेश स्तर पर 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुर2026.04.01भाजपा जिला ग्रामीण में महिला मोर्चा की जिला एवं मण्डल टीम की घोषणा..
बिलासपुर2026.03.31विधायक सुशांत शुक्ला की पहल पर बेलतरा क्षेत्र के निगम के 10 वार्डों में 68 कार्य के लिए 10 करोड़ की मिली स्वीकृति मिली
बिलासपुर2026.03.30अखंड ब्राह्मण समाज द्वारा निःशुल्क व्रतबंध (उपनयन) संस्कार का आयोजन
प्रधानमंत्री2026.03.27प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा श्रीराम नवमी पर एक ऐतिहासिक निर्णय
