बिलासपुर
सरकंडा बंधवापरा स्थित सत बहनिया मंदिर में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा(हिंदू नववर्ष) का सामूहिक रूप से शंखनाद और मंत्रोच्चार के साथ स्वागत किया गया।

तत्पश्चात जनकल्याण सेवा समिति तथा आकृति महिला मंडल के सदस्यों ने बड़ी संख्या में वाद्य यंत्रों के साथ प्रभात फेरी निकाली , मंदिर के आस पास की गलियों में भजन कीर्तन के साथ भ्रमण कर प्रात:कालीन आरती के पूर्व 7 बजे तक मंदिर प्रांगण में वापस पहुंची। इसके पश्चात दोपहर शुभ मुहूर्त में ज्योति कलश प्रज्जवलित की गई। इस अवसर पर महिला पुरुष बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
