बिलासपुर, 14 मार्च 2024
जिले के विकासखण्ड बिल्हा के प्राथमिक शाला बिजौर में 13 मार्च को स्टॉफ रूम के छत के प्लास्टर गिरने की जानकारी प्राप्त हुई। घटना की जानकारी प्राप्त होते ही सचिव, छ.ग. शासन, स्कूल शिक्षा विभाग ने कलेक्टर बिलासपुर से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी लेकर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।कलेक्टर बिलासपुर श्री अवनीश शरण के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी टी.आर.साहू, रामेश्वर जायसवाल, ए.पी.सी. एवं वर्षा साहू, उप अभियंता, नगर पालिक निगम, के संयुक्त दल ने विद्यालय का निरीक्षण कर प्लास्टर मरम्मत एवं छत के वाटर प्रुफिंग हेतु प्राक्कलन तैयार किया।

नगर पालिक निगम के द्वारा प्रस्तुत तकनीकी स्वीकृति के अनुसार कलेक्टर बिलासपुर द्वारा मरम्मत कार्य हेतु जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) से 1 लाख 98 हजार रूपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर तत्काल मरम्मत कार्य प्रारंभ करने हेतु निर्देशित किया गया। नगर पालिक निगम बिलासपुर द्वारा आज से ही विद्यालय का मरम्मत कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुर2026.04.01भाजपा जिला ग्रामीण में महिला मोर्चा की जिला एवं मण्डल टीम की घोषणा..
बिलासपुर2026.03.31विधायक सुशांत शुक्ला की पहल पर बेलतरा क्षेत्र के निगम के 10 वार्डों में 68 कार्य के लिए 10 करोड़ की मिली स्वीकृति मिली
बिलासपुर2026.03.30अखंड ब्राह्मण समाज द्वारा निःशुल्क व्रतबंध (उपनयन) संस्कार का आयोजन
प्रधानमंत्री2026.03.27प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा श्रीराम नवमी पर एक ऐतिहासिक निर्णय
