
बिलासपुर
भारतीय जनता पार्टी मस्तूरी विधानसभा के प्रत्याशी डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने सीपत मंडल के गांव गांव गली गली जनसंपर्क कर जनता से आशीर्वाद लिया। उन्होंने सीपत मंडल के नवागांव मचखंडा पोड़ी में सघन जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि आप सभी के जन आशीर्वाद से मुझे भाजपा ने मस्तूरी विधानसभा से पुनः प्रत्याशी बनाया इसके लिए मैं आप सभी का आभारी हूं। मस्तुरी में विधायक रहते मेरे कार्यकाल को आप सभी ने देखा। निश्चित तौर पर मस्तूरी विकास की श्रेणी में आगे बढ़ा। आज छत्तीसगढ़ में 5 साल से कांग्रेस के सरकार हैं फिर भी छत्तीसगढ़ में विकास कार्य शून्य है जो कुछ भी काम कराते हैं बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया जाता है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस भ्रष्टाचार की सीमा को पार कर चुकी है मस्तूरी की जनता सब समझती है। यह चुनाव धन बल छल और जन बल की है। कांग्रेस आप सभी जन बल का सहयोग करें और धन बल को मात दे। और पूर्ण रूप से समर्थन करें। जिससे सेवा और सुशासन का सरकार हो। भ्रष्टाचार मुक्त मस्तूरी बने। इस अवसर पर भाजपा के जिला एवं मंडल के पदाधिकारी मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता सहित सैकड़ो से अधिक संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
