
बिलासपुर -:- ग्राम पंचायत जलसो में वर्मा परिवार के निवास में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा महोत्सव मे पंडित गणेश पाण्डेय जी महाराज का कथा श्रवण करने मंगलवार को जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा पहुचे। और कथा वाचक महाराज का आशीर्वाद प्राप्त कर सर्वजन के सुख समृद्धि की कामना की।
अंकित गौरहा ने कहा की श्रीमद भागवत कथा सुनना और सुनाना दोनों ही मुक्तिदायिनी है यह आत्मा को मुक्ति का मार्ग दिखाती है।
भागवत पुराण को मुक्ति का ग्रंथ कहा गया है, इसलिए अपने पितरों की शांति व सुख समृद्धि लिए इसे हर किसी को आयोजित कराना चाहिए।उन्होंने कहा कथा के आयोजन से रोग-शोक, पारिवारिक अशांति दूर करने, आर्थिक समृद्धि तथा खुशहाली मिलती है।
इस अवसर पर अवधेश शर्मा,अनिल यादव,बबीता वर्मा,हरीश वर्मा,गोला वर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहें।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
