बिलासपुर 10/06/2023
भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर एवं मुंगेली के कोरग्रुप की संयुक्त बैठक भाजपा कार्यालय बिलासपुर में सम्पन्न हुई।

बैठक में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 30 मई 2023 को केन्द्र की भाजपा सरकार सफलतापूर्वक अपने 9 वर्ष पूर्ण की है, इस हेतु 30 मई से 30 जून 2023 तक भारतीय जनता पार्टी द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है जिसकी समीक्षा की गई एवं लोकसभा स्तरीय होने वाले कार्यक्रमों की चर्चा की गई। 30 जून को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के बिलासपुर आगमन की तैयारियों को लेकर रूप रेखा तैयार की गई।
बैठक में प्रमुख रूप से छ.ग. शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री अमर अग्रवाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय, भाजपा मुंगेली जिलाध्यक्ष शैलेष पाठक, भाजपा जीपीएम जिलाध्यक्ष कन्हैया राठौर, पूर्व विधायक ठा.भूपेन्द्र सिंह, तोखन साहू, विक्रमदास मोहले, गुलशन ऋषि, कोमलगिरी गोस्वामी, अंजू राजपूत, अशोक विधानी सहित जिला बिलासपुर एवं मुंगेली कोरग्रुप के सदस्य उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुर2026.04.01भाजपा जिला ग्रामीण में महिला मोर्चा की जिला एवं मण्डल टीम की घोषणा..
बिलासपुर2026.03.31विधायक सुशांत शुक्ला की पहल पर बेलतरा क्षेत्र के निगम के 10 वार्डों में 68 कार्य के लिए 10 करोड़ की मिली स्वीकृति मिली
बिलासपुर2026.03.30अखंड ब्राह्मण समाज द्वारा निःशुल्क व्रतबंध (उपनयन) संस्कार का आयोजन
प्रधानमंत्री2026.03.27प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा श्रीराम नवमी पर एक ऐतिहासिक निर्णय
