बिलासपुर, 28 अप्रैल 2023
आईटीआई कोनी में 1 मई को सुजुकी मोटर्स में अप्रेंटिस भर्ती हेतु कक्षा 10वीं में न्यूनतम 40 प्रतिशत एवं आईटीआई में 50 प्रतिशत हो। ऐसे आवेदक अप्रेंटिस के लिए एनसीवीटी एवं एससीवीटी के विभिन्न व्यवसाय जैसे प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, सीओई (ऑटोमोबाईल), फिटर, मोटर मैकेनिक, वेल्डर, मशीनिष्ट, इलेक्ट्रिशियन, मोल्डर, टर्नर, डीजल मैकेनिक, टूल एण्ड डाई मेकर, पेंटर जनरल के प्रशिक्षणार्थी जो कि 2017 से 2022 के बीच पास तथा अंतिम वर्ष में अध्ययनरत प्रशिक्षणार्थी जिनकी आयु 18 से 24 वर्ष के मध्य हो आवेदन कर सकते है। आवेदक उक्त तिथि को सवेरे 8 बजे 10वीं, आईटीआई, पेनकार्ड, आधारकार्ड की मूल एवं दो छायाप्रति एवं वर्तमान पासपोर्ट फोटो की 5 प्रति के साथ संस्था के न्यू बिल्डिंग के मैकेनिक मोटर व्हीकल व्यवसाय शाखा में उपस्थित हो सकते है।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
