रायपुर। 27 अप्रैल 2023
दंतेवाड़ा के अरनपुर में नक्सलियों द्वारा किये गए आईईडी ब्लास्ट पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बयान कि हमारे जवान लड़ते हुए शहीद हुए पहले कैंप में बिना लड़े शहीद हो जाते थे। उनके इस बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि दंतेवाड़ा की नक्सल घटना प्रदेश के लिए बहुत ही दुखद और कठिन समय है छत्तीसगढ़ के 11 परिवारों के घर में मातम छाया हुआ है उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं किसी परिवार ने अपना बेटा , भाई, और किसी ने पति खोया है।
ऐसे शोक के क्षण में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजनीति कर रहे हैं यह दुर्भाग्य है, उन्होंने कहा कि पहले और आज की स्थिति की तुलना नहीं हो सकती शहादत तो शहादत होती है अपनी बहादुरी से छत्तीसगढ़ के जवान पहले भी लड़ते थे और आज भी लड़ते हुए शहीद हुए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीदों की तुलना नहीं की जा सकती ना ही पुलिस के शौर्य को तौला नहीं जा सकती है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर से सरगुजा तक क्या स्थिति थी वो जनता को याद है, जब सरगुजा में दिन में निकलना कठिन हो जाया करता था, किस प्रकार पूरा बस्तर प्रभावित था। आज जो परिस्थिति में बदलाव आया है, वह हमारी पुलिस जवान के साहस एवं शौर्य की वजह से बदलाव आया है।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
