
बिलासपुर :- 18वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए देशभर में वैक्सीनेशन की प्रक्रिया 1 मई से शुरू की जा रही है, जिसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। वैक्सीन लगाने के लिए सबसे पहले आवेदक को अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा, जिसकी प्रक्रिया 28 अप्रैल से प्रारंभ हो रही है।
जानें, कैसे होगा वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन

• सर्वप्रथम आप https://selfregistration.cowin.gov.in पोर्टल पर जाएं यहां रजिस्ट्रेशन का विकल्प होगा.
• यहां आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा और गेट ओटीपी पर क्लिक करना होगा.
• आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी का मैसेज आएगा. इसे 180 सेकेंड के अंदर डालना होगा. सब्मिट करते ही नया पेज खुलेगा. यहां आपको अपनी डिटेल भरनी है

• कोई एक विकल्प चुन कर आईडी नंबर डालना है. फिर नाम, जेंडर और जन्मतिथि भरनी होगी. इसके बाद नजदीकी कोविड वैक्सिनेशन सेंटर चुनने का विकल्प आएगा.

• सेंटर चुनने के बाद आप अपनी सुविधानुसा उपलब्ध स्लॉट चुन सकते हैं.
• जब आपका नंबर आए तो जाकर वैक्सीन लगवा लें.
• आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड अथवा कोई भी मान्य फोटो युक्त परिचय पत्र ले जाना अनिवार्य होगा।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
