बिल्हा/बिलासपुर
13/03/2023
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने विधानसभा परिसर में मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीबों की चिंता करते हुए, छत्तीसगढ़ में आवासहिन लोगों के लिये लगभग 16 लाख 60 हजार से अधिक आवास का लक्ष्य राज्य सरकार को देकर स्वीकृत किया था, किन्तु प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार ने अब तक केवल 82 हजार 973 आवास ही बना पाई है। उन्होंने कहा कि 16 लाख के आवास के लक्ष्य में कांग्रेस 1 लाख आवास भी नहीं बना पाई है। एक तरफ केंद्र की राशि का राज्यांश सरकार नहीं दे पा रही है. यही कारण है कि गरीबों का आवास नहीं बन रहा है, आवास बनते है तो लोगों को काम नहीं मिलता, अगर राज्य सरकार राज्यांश देती तो मकान के साथ रोजी-रोजगार की व्यवस्था होती।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सर्वे कराने की बात करते हैं लेकिन केंद्र द्वारा जो लक्ष्य उन्हें दिया गया उसकी प्राप्ति नहीं कर पा रहे है तो सर्वे किस बात का कराएंगे? उन्होंने कहा कि पंचायत मंत्री ने जो जवाब दिया है, उससे साफ है कि सरकार हितग्राहियों को मकान नहीं देना चाहती है, उन्हें केवल भ्रमित करने का काम कांग्रेस सरकार करती है कांग्रेस जबसे सत्ता में आयी है तब से गरीबों को धोखा देना का काम इस कांग्रेस सरकार ने किया है।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
