बिलासपुर 25/11/2022
सिविल लाइन थाना अंतर्गत मंगल चौक के पास ओ एल एक्स पर महंगी बाइक का विज्ञापन देखकर उसे खरीदने के लिए पहुंचा नाबालिग बाइक लेकर फरार हो गया। उसलापुर वैष्णवी विहार निवासी गोकुल बंजारे ने अपनी केटीएम बाइक क्रमांक सीजी 12 ए आर 8684 को ओएलएक्स में बिक्री के लिए डाला था। एक नाबालिक बाइक खरीदने मंगला चौक पहुंचा था। बाइक ट्रायल के नाम पर वह महंगी बाइक लेकर फरार हो गया, जिसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की गई थी। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति उसलापुर ओवर ब्रिज के नीचे केटीएम बाइक बेचने के लिए ग्राहक ढूंढ रहा है , तुरंत पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और नाबालिक को पकड़ा। नाबालिग ने बताया कि 4 सितंबर को उसने मंगला चौक से केटीएम बाइक चोरी की थी। नाबालिक के साथ विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
