बिलासपुर में सर्व यादव समाज के बैठक संपन्न

बिलासपुर में सर्व यादव समाज के बैठक संपन्न

Bilaspur 24 /11/2022

बिलासपुर सर्व यादव समाज का जिला स्तरीय बैठक नूतन चौक यादव भवन में प्रदेश के तीनो प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष व जिला पदाधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न किया गया।
बैठक में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सरिता यादव , कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष धनमती यादव, प्रदेश सचिव गीता यादव का श्रीफल साल से सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर सरिता यादव ने कहा कि शिक्षा स्वरोजगार नशा मुक्ति सामाजिक एकता व राजनीतिक स्तर पर शासन में भागीदारी व सामाजिक जागरूकता के उद्देश्य से 8 नवंबर से लगातार सभी जिलों में प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा प्रवास कर जिला स्तरीय बैठक लिया जा रहा है।

बैठक का शुभारंभ भगवान श्री कृष्ण के छायाचित्र पर पूजा अर्चना करके प्रारंभ किया सर्व यादव समाज प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु ने कहा कि यादव समाज द्वारा सामाजिक बुराइयों को दूर करने हेतु युवा वर्ग को आगे आने की बात कही और महिलाओं को एकजुट होने की अपील की वही कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष व सभापति जिला पंचायत गरियाबंद धनमति यादव ने कहा कि नशा मुक्ति व महिला जागरूकता पर जोर दिया जाए एवं शिक्षा स्वास्थ्य एवं समृद्धि संस्कृति पर चर्चा करते हुए समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका पर चर्चा कर महिलाओं को आगे आने की अपील की वही जिलाध्यक्ष रामचंद्र यादव ने कहा कि सामाजिक एकता और अखंडता को बनाए रखने हेतु समाज में संगठित होना बहुत ही जरूरी है संगठन में ही शक्ति है जिसे लेकर पूरे बिलासपुर जिले में संगठन को मजबूत करने के लिए सभी विकासखंड स्तर पर टीम के गठन किया जा रहा है जिसका परिणाम हमें आने वाले 2023 के चुनाव में मिलेगा यादव समाज की अधिक जनसंख्या को संगठित करना हमारा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है ।

का संचालन जिला सचिव जागेश्वर यादव ने किया एवं कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष ललित यादव द्वारा किया गया।
इस अवसर पर सर्व यादव समाज के सरक्षक महिला सुनीता यादव जिला अध्यक्ष गीता यादव युवा विंग जिलाध्यक्ष छोटू यादव जिला महासचिव अजय यादव सरजू यादव विक्की यादव मंजीत यादव अनिल यादव श्रीराम यादव कृष्ण कुमार यादव विमल यादव महेंद्र यादव सुखनंदन यादव मालती यादव सरिता यादव भगवती यादव दुर्गा यादव हर्षलता यादव ओमकार यादव ममता यादव किरण यादव रायसिंह यादव आयुष यादव विलास यादव राजकमल यादव विश्वनाथ यादव संतराम यादव शिव प्रसाद यादव विकास यादव रामा यादव शुभम यादव सहित अधिक संख्या में यादव बंधु गण उपस्थित रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *