बिलासपुर 24/11/2022
एसईसीएल वसंत विहार ग्राऊण्ड में 26 एवं 27 नवंबर को दो दिवसीय आनंद मेला का आयोजन श्रद्धा महिला मंडल द्वारा आयोजित किया जा रहा है। श्रद्धा महिला मण्डल एसईसीएल में कार्यरत अधिकारियों के सहधर्मणियों का स्वैच्छिक संगठन है तथा यह एक पंजीकृत समिति भी है। श्रद्धा महिला मण्डल के अंतर्गत एसईसीएल के विभिन्न संचालन क्षेत्रों में महिला समितियाँ वर्ष पर्यन्त विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी गतिविधियाँ संचालित करती रहती हैं।
आनंद मेला का उद्घाटन दिनांक 26 नवंबर को दोपहर 12 बजे होगा एवं दिनांक 26 नवंबर को मेला का समय दोपहर 12 बजे से संध्या 8 बजे तक रहेगा, इसी प्रकार दिनांक 27 नवंबर को यह आनंद मेला प्रातः 10 बजे से संध्या 8 बजे तक चलेगा। आनंद मेला का प्रमुख आकर्षण देशभर के व्यंजनों का स्वाद, क्राफ्ट प्रदर्शनी, मनोरंजक गेम्स एवं सांस्कृतिक संध्या इत्यादि हैं ।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
