कवर्धा 15 नवम्बर 2022
छत्तीसगढ़ रखवार (दीपक तिवारी)
कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के निर्देशानुसार कबीरधाम जिला अंतर्गत खनिज अमला द्वारा जिले में खनिजों का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वाले अवैध उत्खननकर्ताओं, परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध सतत जांच एवं कार्यवाही की जा रही है। खनिज विभाग ने खनिजों के अवैध परिवहन में संलग्न 3 वाहनों को जप्त कर थाना के सुपुर्द किया है।
प्रभारी खनिज अधिकारी ने बताया कि विगत दिनों खनिजों के अवैध परिवहन में संलग्न वाहन क्रमांक सी.जी. 09 जे.एल. 8722, सी.जी. 09 बी 1487 और सी.जी. 25 डी 7733 को जप्त कर थाने को सुपुर्द किया गया। उक्त जप्त वाहनों से अर्थदंड के रूप में 96 हजार 768 रूपए प्रस्तावित किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन की रोकथाम के लिए सतत कार्यवाही की जा रही है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
