कमलेश स्वर्णकार बने अ.भा. पत्रकार सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़ के संरक्षक

कमलेश स्वर्णकार बने अ.भा. पत्रकार सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़ के संरक्षक

रायपुर -: राजनांदगांव शहर के वरिष्ठ पत्रकार, दैनिक सत्यदूत संदेश के संपादक एवं दैनिक अग्रदूत के जिला प्रमुख कमलेश स्वर्णकार को अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जिग्नेश कालावड़िया की अनुशंसा पर छत्तीसगढ़ का संरक्षक बनाया गया है। यह जिम्मेदारी उनके पूर्व में किए गए कर्तव्य निर्वहन के आधार पर सौंपी गई है,पत्रकार सुरक्षा कानून की लड़ाई में हमेशा पत्रकारों के साथ आगे रहकर संघर्ष करने वाले कमलेश स्वर्णकार जी के इस मनोनयन से अंचल के पत्रकारों में हर्ष का माहौल है।

बताते चलें कि पत्रकार कमलेश स्वर्णकार जिला पत्रकार महासंघ के जिला अध्यक्ष के साथ ही प्रेस क्लब राजनांदगांव के वरिष्ठ सदस्य भी हैं। श्री स्वर्णकार समय-समय पर पत्रकारों के हितों को लेकर आवाज उठाते रहे हैं। उनकी नियुक्ति पर अभा पत्रकार सुरक्षा समिति के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद शर्मा प्रेस क्लब राजनांदगांव के अध्यक्ष सचिन अग्रहरि, जितेन्द्र मिश्रा, राजेन्द्र व्यास, अशोक पांडे, पुरूषोत्तम तिवारी, आनंद प्रकाश श्रीवास्तव, मिथलेश देवांगन, खेमराज वर्मा, गोविंद शर्मा, मनोज चंदेल, मृणेन्द्र चौबे, कर्णकांत श्रीवास्तव, लोकेश सवानी, पंकज माहेश्वरी, प्रेम गोस्वामी, हरदीप छाबड़ा, रोहित सिन्हा, सज्जाक खान, एनिशपुरी गोस्वामी, जुनैद कुरैशी, सन्नी वर्मा, अनुराग तुर्रे, बालकृष्ण सिन्हा, अफरोज खान, राधेश्याम शर्मा तथा रवि रजक सहित अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति एवं पत्रकार महासंघ के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बधाई दी है।
वहीं श्री स्वर्णकार ने बताया कि आगामी 10 नवंबर को छत्तीसगढ़ का नया जिला सारंगढ़ में प्रदेश स्तरीय कार्यशाला एवं कवि सम्मेलन का आयोजन सारंगढ़ जिला अध्यक्ष नरेश चौहान एवं उनकी पूरी टीम के द्वारा किया जा रहा है, जिसमें प्रदेश के सभी पत्रकार संगठन के प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष एवं उनकी पूरी टीम, ब्लॉक अध्यक्ष एवं उनकी पूरी टीम का इस कार्यशाला में पहुंचना अनिवार्य है।
उन्होंने सभी पदाधिकारियों से निवेदन है कि वे अन्य पत्रकारों एव संगठनों को भी आमंत्रित कर सकते है, जिसकी सूचना उन्हें सारंगढ़ जिलाध्यक्ष को देनी होगी, कितने पत्रकार साथी कहां से आ रहे है जिससे वो आपकी रहने एवं खाने पीने की सुचारू रूप से व्यवस्था कर सके।

श्री स्वर्णकार ने बताया कि इस कार्यशाला में प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार, राष्ट्रीयस्तर के पत्रकार शामिल होने जा रहे जिनके द्वारा पत्रकारों के द्वारा किस प्रकार कार्य करना चाहिए, व्याख्यान एवं समस्त पत्रकारों का सम्मान भी किया जाएगा। इसके अलावा रात्रि के समय कवि सम्मेलन का आयोजन भी रखा गया है, जिसमे छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध हास्य कवि सुरेन्द दुबे के साथ अन्य कवि प्रस्तुति देंगे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed