बिलासपुर 28/09/2022
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बिलासपुर से संसदीय क्षेत्र के सांसद अरुण ने आज अपने बिलासपुर नेहरू चौक स्थित शासकीय आवास में कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से भेंट करने के लिये जनचौपाल लगाया ।

जनचौपाल के दौरान बड़ी संख्या में बिलासपुर सहित आसपास के क्षेत्रो से भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने शासकीय आवास पहुँचकर अरुण साव का स्वागत किया व अपनी विभिन्न समस्याओ से अरुण साव को अवगत कराया । अरुण साव ने सभी की बातों को गंभीरता से लेते हुए सम्बंधित अधिकारियों से बातचीत करके तत्काल समस्याओं को हल करने का प्रयास किया ।
जनचौपाल के पश्चात अरुण साव करबला रोड स्थित भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर चल रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत मोदी 2.0 के कार्यक्रम में शामिल हुए ।

Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
