भूपेश बघेल को सच की रोशनी दिखाने मशाल लेकर निकली महिला मोर्चा की मातृशक्ति..

भूपेश बघेल को सच की रोशनी दिखाने मशाल लेकर निकली महिला मोर्चा की मातृशक्ति..

Raipur (chhattisgarhrakhvar.com)
23 अगस्त 2022

छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा रायपुर जिला ने आज प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी, पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर सांसद सुनील सोनी, जिला अध्यक्ष श्रीचन्द सुन्दरानी, महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा संतोष साहू के नेतृत्व में भूपेश सरकार के झूठ के विरोध में भाजयुमो द्वारा मुख्यमंत्री निवास घेराव को समर्थन करने व झूठ के अंधकार से बाहर निकाल कर भूपेश बघेल को सच की रोशनी दिखाने एकात्म परिसर से जयस्तम्भ तक मशाल रैली निकाली।

रैली के पहले एकात्म परिसर में महिला मोर्चा की सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने कहा कि किसी कार्य की सफलता के पीछे महिला होती है, यहां पूरा महिला मोर्चा है तो अब यह तय है कि भूपेश बघेल के कुशासन का अंत होगा और जनता विकास की खुली हवा में सांस ले सकेगी। उन्होंने कहा कि लगता है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को श्राप मिला है कि अगर वह सच बोलेंगे तो उनके सिर के टुकड़े-टुकड़े हो जाएंगे, तभी वे घोषणा पत्र में किए वादों को लेकर लगातार जनता से झूठ बोलते हैं।*भूपेश ल 2003 ल सुरता कर लेना चाही - कल युवा मोर्चा के आंदोलन ह इतिहास ल दोहराही - अरुण साव*

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि अटल जी ने अंतिम व्यक्ति के विकास के लिए, उन तक शासन का लाभ पहुंचाने के लिये छत्तीसगढ़ राज्य बनाया। भूपेश सरकार प्रदेश के युवा, महिला, कर्मचारी व आम जनता से ही नहीं,अंतिम छोर पर खड़े वंचित व्यक्ति से भी धोखाधड़ी कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता को आज तक 2000 से 2003 के कांग्रेस के प्रथम शासन काल का आतंक याद है। उस समय कांग्रेस सरकार के आतंक से जनता को मुक्ति दिलाने युवा मोर्चा का एक विशाल आंदोलन हुआ था और जनता ने उस आततायी सरकार को सबक सिखाया था, जिसमें भूपेश बघेल मंत्री थे। उन्होंने कहा कि भूपेश ल 2003 ल सुरता कर लेना चाही , कल युवा मोर्चा के आंदोलन ह इतिहास ल दोहराही।

बैठक के प्रारंभ में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सीमा संतोष साहू ने अध्यक्षीय उद्बोधन दिया। मंच संचालन महामंत्री स्वप्निल मिश्रा ने किया। मशाल रैली, बैठक में पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर सांसद सुनील सोनी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी, छगन मूंदड़ा, महिला मोर्चा नेता मीनल चौबे, सीमा साहू, वंदना मुखर्जी, मिनी पांडे, सावित्री जगत, शैलेंद्र परगनिहा, सुभद्रा तंबोली, पदमा चंद्राकर, गीता रेड्डी ,सुषमा निर्मलकर, सुमन प्रजापति, कामिनी देवांगन सहित महिला मोर्चा की कार्यकर्ता रूपी मातृशक्ति सैकड़ों की संख्या में उपस्थित थीं।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed