
रायपुर (छत्तीसगढ़ रखवार)
23/08/2022
मुख्यमंत्री @bhupeshbaghel को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि गण और आम जन मौजूद रहे। अपने चहेते मुख्यमंत्री को लोगों ने गज माला पहनाकर दी जन्मदिन की बधाई
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज जन्मदिन प्रदेश भर में उनके समर्थकों द्वारा धूमधाम से विभिन्न सेवा कार्यों के साथ मनाया जा रहा है श्री बघेल को जन्मदिन की बधाई देने के लिए उनके निवास पर लोगों का तांता लगा हुआ है बघेल ने मुख्यमंत्री निवास को आम और खास सभी के लिए आज खुला रखा है। दोपहर 1 बजे तक ओपन हाउस में बिना किसी पूर्वानुमति के लोगों ने उनसे मिलकर बधाईयां दी। मुख्यमंत्री ने अपने जन्मदिन के अवसर पर परिवार के साथ केक काटा। छ्त्तीसगढ़ के स्वास्थ मंत्री टीएस सिंहदेव ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री को गले लगाया और जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
