बिलासपुर 13/08/2022
शनिवार को झमाझम बारिश के बीच देवरीखुर्द वार्ड 42 चंद्रशेखर आज़ाद नगर से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हुआ इस दौरान सैकड़ों की संख्या में भाजपा युवा मोर्चा जयरामनगर के कार्यकर्ता और मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी और भाजपा हर घर तिरंगा मस्तूरी विधानसभा प्रभारी बी पी सिंह और जिले से अनसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रकाश सूर्या तिरंगा रैली में शामिल हुए व जयरामनगर मंडल अध्य्क्ष राजेंद्र राठौर के नेतृत्व मे शनिवार को भारतीय जनता पार्टी जयरामनगर गतौरा मंडल की तिरंगा यात्रा निकली। हाथों में तिरंगा, भारत माता की जयघोष के साथ युवा देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आए। इस अवसर पर प्रदेश कि मो के प्रदेश पदाधिकारी व हरघर तिरंगा के विधानसभा प्रभारी बी पी सिंह ने जनता से 13 से 15 अगस्त के बीच अपने घर पर तिरंगा फहराने की अपील की।

भारतीय जनता पार्टी जयराम नगर गतौरा मंडल ने शनिवार को देवरीखुर्द में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। यात्रा सतबहानिया मंदिर देवरी खुर्द से शुरू हुई और देवरीखुर्द, दोमुहानी लाल खदान, महमद, धूमा, मानिकपुर होते हुए दर्री घाट पहुंची। बाइक पर सवार युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता यात्रा में शामिल हुए। तिरंगा यात्रा का विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया ।
झमाझम बारिश लेकिन जोश में नहीं आई कमी
आपको बता दें कि शनिवार को देवरीखुर्द से निकली तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाना था जैसे ही घड़ी की सुई 2:00 पर पहुंची बारिश का दौर शुरू हो गया और पूरे क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई लेकिन बारिश के बीच भी कार्यकर्ताओं का जोश कम नहीं हुआ और सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता युवा मोर्चा के पदाधिकारी बरसते पानी में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए ।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
