दिनांक: 22.07.2022
एसईसीएल परिवार की शुभी शर्मा ने 12वीं सीबीएसई बोर्ड में हासिल किया 99.4 प्रतिशत अंक
सुश्री शुभी शर्मा ने सीबीएसई बोर्ड की 12वीं परीक्षा में 99.4 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में प्रथम स्थान लाया है। वे एसईसीएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री बी.पी. शर्मा एवं श्रीमती संगीता शर्मा की पुत्री हैं। सुश्री शुभी शर्मा ने इंग्लिश कोर में 98 अंक, हिस्ट्री में 100 अंक, पोलिटिकल साईंस में 100 अंक, इकॉनॉमिक्स में 99 अंक एवं फिजिकल एजुकेशन में 100 अंक हासिल किया है। प्रारंभ से ही मेघावी सुश्री शुभी शर्मा ने कक्षा 10वीं सीबीएसई बोर्ड में 98 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किया था। सुश्री शुभी शर्मा ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों एवं मित्रों को दिया है। सुश्री शुभी शर्मा की इस उल्लेखनीय सफलता पर एसईसीएल परिवार की ओर से हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ। जनसंपर्क अधिकारी एसईसीएल बिलासपुर

Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
