रायपुर/हैदराबाद

छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओ को हैदराबाद में विधानसभा क्षेत्र की जवाबदारी मिली है। जिसमे छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह को गोशामहल विधानसभा, भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय को अस्वरावपेटा, पूर्व मंत्री व विधायक अजय चंद्राकर को हैदराबाद के मंथाली जिला पेडापल्ली विधानसभा, बिलासपुर सांसद अरुण साव को परकल व पूर्व मंत्री लता उसेंडी को एललान्दू विधानसभा की जवाबदारी मिली है।
हैदराबाद के प्रवास के दौरान भाजपा नेतागण भारतीय जनता पार्टी की 2 और 3 जुलाई को राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक में भी सम्मिलित होंगे।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह संपर्क अभियान के दौरान तेलंगाना भाजपा कार्यालय में गोशामहल विधानसभा के शक्ति केंद्र प्रभारी, सभी मोर्चा के अध्यक्ष-महामंत्री, मंडल की कार्यकारिणी, जिला के पदाधिकारियों को संबोधित किया।
वही हैदराबाद पहुंचने पर चंद्राकर का एयरपोर्ट पर ऐतिहासिक स्वागत हुआ। अजय चंद्राकर लगातार प्रत्येक शक्तिकेंद्र बूथ और मंडल तक लगातार बैठेकें, वन टू वन कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं ।
भाजपा नेता गण राष्ट्रीय कार्यसमिति पश्चात विधानसभा क्षेत्र की आगे की रणनीति तय करेंगे।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर2026.05.14महिलाओं के सम्मान और जनसुविधाओं को समर्पित विकास कार्य : विधायक सुशांत शुक्ला”
बिलासपुर2026.05.14उप मुख्यमंत्री अरुण साव से छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय शूटर दिव्यांशु ने की मुलाकात
बिलासपुर2026.05.14रोजगार मेला 20 मई को, 495 पदों पर होगी भर्ती
बिलासपुर2026.05.10मातृ दिवस पर अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति की नारी प्रकोष्ठ द्वारा सम्मान एवं उत्सव कार्यक्रम आयोजित
