रायपुर। छत्तीसगढ़ में नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव की जानकारी सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश के 116 नेताओं की सुरक्षा श्रेणी में कटौती की गई है। इनमें भाजपा और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, मंत्री, पूर्व मंत्री, सांसद और विधायक शामिल बताए जा रहे हैं। इस संबंध में गृह विभाग की ओर से जल्द आधिकारिक आदेश जारी किए जाने की बात कही जा रही है।
Z+ से Z और Z से Y श्रेणी में बदलाव
जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा समीक्षा के बाद नौ नेताओं की सुरक्षा Z+ से घटाकर Z श्रेणी में की गई है। वहीं, अन्य नेताओं की सुरक्षा Z से घटाकर Y श्रेणी में किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, सुरक्षा में बदलाव से संबंधित आधिकारिक आदेश जारी होने के बाद ही पूरी जानकारी स्पष्ट होगी।
केदार कश्यप समेत कई नेताओं के नाम
सुरक्षा में कटौती की संभावित सूची में वन मंत्री केदार कश्यप, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के नाम शामिल बताए जा रहे हैं। इसके अलावा बस्तर के कर्मा परिवार तथा क्षेत्र के सांसदों, विधायकों और पूर्व मंत्रियों की सुरक्षा व्यवस्था में भी बदलाव की जानकारी सामने आई है।
आधिकारिक आदेश का इंतजार
सुरक्षा श्रेणी में बदलाव की यह प्रक्रिया नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा से जुड़ी बताई जा रही है। फिलहाल गृह विभाग के आधिकारिक आदेश का इंतजार है। आदेश जारी होने के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि किन नेताओं की सुरक्षा श्रेणी में बदलाव किया गया है और नई व्यवस्था कब से लागू होगी।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.10.29CG News : छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की Z+, Z, Y+ श्रेणी सुरक्षा घटाने की तैयारी, मंत्री केदार कश्यप समेत BJP-कांग्रेस के कई दिग्गज शामिल
छत्तीसगढ़2026.10.29CG Police Transfer : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, 29 पुलिसकर्मियों की बदली पदस्थापना, देखें लिस्ट
छत्तीसगढ़2026.10.29CG Transfer: मंत्रालय महानदी भवन में बड़ा फेरबदल, श्रीकांत वर्मा समेत 3 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, देखें आदेश
छत्तीसगढ़2026.10.29ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, देखें पूरी लिस्ट…!!
