
बिलासपुर -:- जिला पंचायत स्वास्थ्य विभाग सभापति अंकित गौरहा ने बिलासपुर वासियों से लाकडाउन के निर्देशों का पालन की अपील की है। अंकित ने कहा..जनता के सहयोग से ही लाकडाउन को सफल बनाया जाएगा।

सभापति ने कहा कि प्रशासन और जनप्रतिनिधि लाकडाउन के दौरान आम जनता के साथ है। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनियों से सम्पर्क करें। अपना समस्याओं को खुलकर सबके सामने रखे।गौरहा ने वीडियो संदेश जारी करते हुए बताया कि बिलासपुर में कोविड़ 19 का प्रकोप दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। इसलिए जिला प्रशासन को जनहित में लाकडाउन जैसा सख्त कदम उठाना पड़ा है। सभी लोगों से सहयोग की उम्मीद है। अंकित ने कहा कि जरूरत मंदों के सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहे। ऐसा कर मानव सेवा की मिसाल पेश करते हुए बिलासपुर को विकास और प्रगति की नई दिशा प्रदान करें।

Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
