
बिलासपुर :- पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस की नेत्री सुजाता मंडल द्वारा अनुसूचित जाति समुदाय के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी से व्यथित होकर कठोर कार्यवाही हेतु भाजपा नेताओं ने देश भर में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

इसी कड़ी में पूर्व मंत्री श्री अमर अग्रवाल, सांसद अरुण साव, महामंत्री भूपेंद्र सवन्नी एवं जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर तृणमूल कांग्रेस नेत्री के विरुद्ध सामाजिक समरसता बिगाड़ने और वैमनस्य के भाव देश में फैलाने के लिए जिम्मेवार ठहरते हुए राष्ट्रपति से तृणमूल कांग्रेस नेत्री सुजाता मंडल के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की मांग करतें हुए जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। मौके पर श्री अमर अग्रवाल ने बताया पश्चिम बंगाल में तृणमूल की हार को देखते हए चार चरणों में ही ममता बनर्जी बौखला गई है,

टीएमसी के नेता उल जलूल बयान देकर देश समाज में वातावरण खराब करना चाह रहे हैं। बाबा साहब अंबेडकर ने समाज के जिन वंचित वर्गों की भलाई के लिए अपना सर्वस्व जीवन लगा दिया,ताकि देश की मुख्यधारा में शामिल हो सके लेकिन टीएमसी के नेता समाज में घृणा और विभेद की राजनीति को बढ़ावा दे रहे ।

Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
