
रायपुर 04/06/2022
भाजपा महिला मोर्चा के सम्मेलन में भूपेश बघेल को ललकारते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा भुपेश जी याद रखें अमेठी में जिस कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में आप हम से टकराए थे उसकी जमानत जप्त हो गई थी और हम तो भारतीय जनता पार्टी के वो अदने से कार्यकर्ता हैं जिन्होंने आप के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सीट तक जब्त कर दी थी।
उन्होंने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार ने 16 लाख आवास नहीं 16 लाख महिलाओं का सम्मान वापस किया है।

भाजपा मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में महिला मोर्चा की बहनों को संबोधित करते हुए केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा सबसे पहले आप बहनों की प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष शक्ति को प्रणाम करती हूं। भाजपा में महिला मोर्चा एक सशक्त दंड है जो आज देश की ढाल बनकर खड़ी है। परंतु मैं भारतीय जनता पार्टी में कार्य करने वाले लाखों-करोड़ों कार्यकर्ताओं के पीछे शक्ति बनकर खड़ी उनके घर की महिलाओं को भी प्रणाम करती हूं जिन की हिम्मत से ही आज वे निस्वार्थ भाव से भाजपा के लिए कार्य कर रहे और राष्ट्र निर्माण कर रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा से कहा कि याद रखें राजनीति एक कठिन डगर है परंतु सिद्धि हमेशा संकल्प से ही मिलती है। आप हमेशा याद रखें कि बड़ों का सम्मान करते हुए छोटो के सामने झुकने में ना हिचकिचाए यह आपकी संकल्प में सहायक होता है । याद रखें आज की महिलाओं को किसी सहारे की जरूरत नहीं बल्कि अब समय हो गया है कि आप सब का सहारा बने ।

उन्होंने कहा की ये डिजिटल युग है और माननीय नरेंद्र मोदी जी ने दीक्षा एप के जरिए आपको रास्ता दिखाया है कि आप डिजिटल साक्षर हो। इस ऐप के माध्यम से देश में दो करोड़ 60 महिलाएं डिजिटली साक्षर हो गई है। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जानते हैं कि हिंदुस्तानी महिला को सिर्फ रास्ता दिखा दो समाधान वे स्वयं ढूंढ लेती है।
महिलाओं मोर्चा की बहनों का आवाहन करते हुए उन्होंने कहा कि आप देख रहे हैं कि हमारा प्रधान सेवक बिना थके लगातार काम कर रहे हैं तो फिर हम कैसे थक सकते हैं।
महिला मोर्चा के कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ,रायपुर सांसद सुनील सोनी, भूपेंद्र सवन्नी ,महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत, प्रदेश प्रभारी लता उसेंडी,उषा टावरी, विभा अवस्थी,किरण बघेल, मिली बनर्जी उपस्थित थी

Author Profile

Latest entries
बिलासपुर2026.04.01भाजपा जिला ग्रामीण में महिला मोर्चा की जिला एवं मण्डल टीम की घोषणा..
बिलासपुर2026.03.31विधायक सुशांत शुक्ला की पहल पर बेलतरा क्षेत्र के निगम के 10 वार्डों में 68 कार्य के लिए 10 करोड़ की मिली स्वीकृति मिली
बिलासपुर2026.03.30अखंड ब्राह्मण समाज द्वारा निःशुल्क व्रतबंध (उपनयन) संस्कार का आयोजन
प्रधानमंत्री2026.03.27प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा श्रीराम नवमी पर एक ऐतिहासिक निर्णय
