
बिलासपुर 3/06/2022
राजस्व मामले में हो रहे निर्बाध धोखाधड़ी के मामले हर दिन देखने को मिल रहा जिसमे आज सरकंडा थाने में 420 के केस के आरोपी को गिरफतार कर न्यायालय पेश किया गया।
आरोपी के विरुद्ध पूर्व में धोखाघडी एवं अन्य अपराध है दर्ज,आरोपी सतीश सिंह पिता रामेश्वर सिंह उम्र 43 वर्ष साकिन गीतांजलि सिटी फेस 01 नंबर,बहतराई सरकंडा थाना सरंकडा जिला बिलासपुर घटना का प्रार्थी अविनाश पेशवानी पिता सुरेश पेशवानी उम्र 30 वर्ष साकिन शीला पार्क अपार्टमेन्ट राजकिशोर नगर सरकंडा थाना सरकंडा बिलासपुर एक लिखित शिकायत प्रस्तुत किया गया था जिसकी जांच की गई जांच पर पाया गया कि ग्राम मौजा खमतराई पटवारी हल्का नंबर 25 रा०नि०म० बिलासपुर में भूमि खसरा नंबर 561 / 21 561/22 क्रमशः रकबा 02 एकड एवं 02 एकड योग रकबा 04 एकड भूमि जो कि पवन कुमार छाबडा एवं सुरेश रानी छावड़ा के नाम पर दर्ज है उपरोक्त भूमि को बिक्री हेतु भूमि स्वामी पवन कुमार छाबडा एवं सुरेश रानी छाबडा द्वारा प्रति एकड 35,00,000 रूपये ( पैतीस लाख रूपये) के दर से अनावेदक सतीश सिंह पिता रामेश्वर सिंह उम्र 43 वर्ष सा० गीतांजली सिटी फेस-1 सरकंडा के पास सौदा कर दिनांक 24/04/2019 को 50 रूपये के स्टाम्प पेपर पर गवाह 1. यशपाल देवांगन रपटा चौक चांटीडीह 2. सत्येन्द्र सिंह जोरापारा के समक्ष निष्पादित कर नोटरी कराकर बतौर बयाना 4,00,000 रूपये ( चार लाख रूपये ) प्राप्त कर पक्का सौदा कर लिया है इकरारनामा के मुताबिक उपरोक्त भूमि को सतीश कुमार सिंह के द्वारा आवेदक अविनाश पेसवानी के पास 90,00,000 रूपये ( नब्बे लाख रूपये प्रति एकड के दर से दिनांक 12/02/2020 को गवाह कमल किशोर गुप्ता, सेवाराम छतरिया के समक्ष 50 रूपये के स्टाम्प पेपर पर इकरारनामा कराकर 20,00,000 रूपये ( बीस लाख रूपये ) बतौर बयाना प्राप्त कर लिया रजिस्ट्री कर पूरा रकम देने का सौदा कर इकरारनामा तैयार कर नोटरी कराया गया है और रजिस्ट्री नहीं कराया है जो प्रथमदृष्टया इकरारनामा के शर्तो का उलंघन करना धारा 420 भादवि के अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी सतीश सिंह के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
सूचना जिले के उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथुर (भा.पु.से.), अति० पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्रीमती स्नेहिल साहू को दी गई जिस पर तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्यवाही हेतु निर्देश प्राप्त हुए जिसके परिपालन में थाना प्रभारी सरकंडा हरिशचंद्र टाण्डेकर के नेतृत्व में टीम तैयार कर मौके पर पहुंचकर आरोपी सतीश सिंह पिता रामेश्वर सिंह उम्र 43 वर्ष साकिन गीतांजलि सिटी फेस 01 नंबर 01 बहतराई सरकंडा थाना सरंकडा जिला बिलासपुर छ.ग. को पकडा गया जिससे पूछताछ पर अपना जुर्म स्वीकार किया आरोपी को गिरफतार कर न्यायालय पेश किया गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक हरिशचंद्र टाण्डेकर, उनि. एम. डी. अनंत कश्यप, तदबीर पोर्ते प्रमोद सिंह, सोनू पाल का विशेष योगदान रहा ।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
