बिलासपुर 08/04/2022
भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर कार्यसमिति की बैठक 9 मई 2022 सोमवार को दोपहर 2 बजे से भाजपा कार्यालय करबला रोड बिलासपुर में आयोजित की गई है।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बताया कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार द्वारा विविध सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन हेतु अनुमति लेने की अनिवार्यता के विरोध में 16 मई को जिला भाजपा द्वारा जिला मुख्यालय बिलासपुर में लोकतंत्र की रक्षा में जेल भरों आंदोलन करने की तैयारी को लेकर 9 मई 2022 सोमवार को दोपहर 2 बजे से भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर की कार्यसमिति की बैठक रखी गई है।
बैठक में मार्गदर्शन हेतु छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, सांसद अरूण साव, भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी, मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, मोहित जायसवाल ने बैठक में अपेक्षित भाजपा प्रदेश पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी, भाजपा जिला पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा जिलाध्यक्ष महामंत्री, प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सहसंयोजक, भाजपा मंडल अध्यक्ष महामंत्री, नगर निगम/नगर पालिका/नगर पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष पार्षद, जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं सदस्यों को बैठक में विशेष रूप से उपस्थित होने का आग्रह किया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुर2026.03.30अखंड ब्राह्मण समाज द्वारा निःशुल्क व्रतबंध (उपनयन) संस्कार का आयोजन
प्रधानमंत्री2026.03.27प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा श्रीराम नवमी पर एक ऐतिहासिक निर्णय
रायपुर2026.03.24आखिरी कमांडर का सरेंडर: शांति अब स्थायी कैसे हो
प्रेस क्लब2026.03.24बिलासपुर प्रेस क्लब के पुनर्निर्माण का बेलतरा विधायक शुक्ला ने मुआयना किया..प्रेस क्लब अध्यक्ष अजित मिश्रा समेत पदाधिकारी,सदस्य मौजूद रहे..
