कोरबा 17/04/2022
भारतीय जनता पार्टी ने आज अपने महत्वपूर्ण पोषण अभियान को गति देने के लिए प्रदेश समिति की घोषणा की है। राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती हर्षिता पाण्डेय को प्रदेश संयोजक और श्रीमती चन्नी वर्मा को प्रदेश सह संयोजक बनाया गया है।

विष्णु देव साय की सहमति एवं भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री माननीय श्री पवन साय के मार्गदर्शन में प्रदेश समिति की घोषित की गई है।
श्रीमती हर्षिता पाण्डेय ने बताया कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की महती पोषण मिशन को गति प्रदान करने ये समिति प्रदेश में महिलाओं एवं बच्चों को सम्पूर्ण पोषण मिले एवं सुपोषित भारत में छत्तीसगढ़ में भी इसी उद्देश्य के साथ मिशन मोड में कार्य और इसकी निगरानी करेगी।
उल्लेखनीय है कि सरगुज़ा,बस्तर, दुर्ग,बिलासपुर एवं रायपुर संभाग के विभिन जिलो से इसमें सदस्य को प्रतिनिधियों लिया गया है l
कोरबा जिला से प्रमुख रूप से राजेश यादव पूर्व उपसरपंच एवं कोरबा नगर निगम पार्षद रितु चौरसिया को प्रदेश टीम में लिया गया है

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर2026.05.14उप मुख्यमंत्री अरुण साव से छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय शूटर दिव्यांशु ने की मुलाकात
बिलासपुर2026.05.14रोजगार मेला 20 मई को, 495 पदों पर होगी भर्ती
बिलासपुर2026.05.10मातृ दिवस पर अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति की नारी प्रकोष्ठ द्वारा सम्मान एवं उत्सव कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़2026.05.09पश्चिम बंगाल में विकास के नए युग की शुरुआत: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुवेंदु अधिकारी को दी बधाई एवं शुभकामनाएं
