रायपुर 09/03/2022
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भूपेश बघेल सरकार के चौथे बजट को दिशाहीन और निराशा से भरा बजट करार दिया है।
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भूपेश बघेल सरकार का बजट बिना आत्मा के शरीर, बिना पानी की नदी, बिना ऊंचाई के पहाड़ और फूले हुए गुब्बारे जैसा है। इसमें न तो दूरदर्शिता है और न ही दृष्टिकोण है।
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि इस बजट में महिलाओं, बेरोजगार युवाओं, किसानों, मजदूरों, बुजुर्गों और बेटियों के लिए निराशा के सिवाय कुछ भी नहीं है। भूपेश बघेल सरकार हवा में उड़ रही है। इस सरकार ने हवा हवाई बजट पेश किया है। ठोस धरातल पर इस बजट में कोई योजना नहीं है। सरकार ने छत्तीसगढ़ की जनता को चौथी बार भी छलावे की सौगात दी है।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
