रायपुर 08 मार्च 2022
अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालनालय में कार्यरत 9 महिला अधिकारी और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इनमें उप संचालक वित्त श्रीमती किरण खरे सहित विभागीय कर्मचारी सुश्री चंद्रकिरण दुबे, सुश्री वंदना देवांगन,सुश्री रितिका चन्देल,सुश्री ज्ञानेस्वरी मुदलियार,सुश्री आशमा बानो,सुश्री शाहीन परवीन,सुश्री रामकली देवांगन और सुश्री गीता देवांगन शामिल थी।

कार्यक्रम में श्री पंकज वर्मा, प्रभारी संचालक ने अतंराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला स्टाफ के कार्यो एवं लगन की भूरी भूरी प्रशंसा की। इस अवसर पर श्री धर्मेन्द्र साहू उपसंचालक , श्री विमलेश उके सहायक संचालक,श्री कमल सिंह भदौरिया सहित विभागीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
