मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी मैचों में दर्शकों को एंट्री की अनुमित मिल गई है। महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई और पुणे में 26 मार्च से शुरू हो रही आईपीएल के आगामी मैचों के लिए पूर्ण टीकाकरण करवा चुके दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति दी है। हालांकि दर्शकों की क्षमता स्टेडियम की क्षमता का 25 प्रतिशत रहेगी।
महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) और मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के साथ आईपीएल के संचालन पर हुई बैठक के बाद यह फैसला किया।
राज्य सरकार ने कल शाम जारी आधिकारिक बयान में कहा कि कोरोना के मामलों में गिरावट को देखते हुए दर्शकों की संख्या 25 प्रतिशत तक सीमित रखी गयी है और केवल पूर्ण टीकाकरण करवा चुके दर्शकों को ही स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
