बिलासपुर 09/02/2022
प्रेमसागर मिश्रा, सीएमडी एसईसीएल दिनांक 08.02.2022 को जोहिला क्षेत्र के दौरे पर पहुँचे । इस क्षेत्र में कुल छह उत्पादक खदानें हैं। एरिया महाप्रबंधक श्री हेमंत शरद पांडेय ने सीएमडी का स्वागत किया तथा क्षेत्र की उत्पादन-डिस्पैच व अन्य गतिविधियों की जानकारी दी। श्री मिश्रा ने क्षेत्र के विभिन्न
विभागध्यक्षों, स्टाफ़ ऑफ़िसर व अन्य अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की तथा आवश्यक निर्देश दिए। सीएमडी एसईसीएल के साथ निदेशक तकनीकी द्वय श्री एम के प्रसाद एवं श्री एस के पाल उपस्थित थे।
जोहिला क्षेत्र 16.7 लाख वार्षिक लक्ष्य की ओर अग्रसर है तथा वित्तीय वर्ष 2021-22 में अभी तक की अवधि के निर्धारित लक्ष्य से आगे बढ़कर कोयला उत्पादन कर रहा है। क्षेत्र की विंध्य खदान में कंटिनुएस माइनर तकनीक लगाई गई है । सीएमडी के आगमन से क्षेत्र के कामगारों में उत्साह देखा गया ।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
