बिलासपुर 01/02/2022
केंद्रीय बजट 2022-23 समृद्ध और सशक्त भारत के निर्माण का बजट है। जिसमें सभी वर्ग के सुनहरे भविष्य के निर्माण को ध्यान में रखा गया है। यह बजट ऐतिहासिक एवं स्वागत योग्य है। उक्ताशय की प्रतिक्रिया केंद्रीय बजट 2022-23 पर देते हुए भा.ज.पा.के राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य एवं सांसद अरुण साव ने व्यक्त किया। श्री साव ने कहा ऐसे समय में जबकि कोरोना की वैश्विक महामारी से दुनियां की अर्थव्यवस्था कमजोर हुई है, वही हमारे देश में कुशल आर्थिक प्रबंधन के कारण आर्थिक विकास दर 9.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है, यह सभी बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे अधिक है। इस बजट में सभी वर्ग के कल्याण को ध्यान में रखा गया है, विशेष कर युवाओं, महिलाओं एवं किसानों का। यह बजट एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का बजट है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
