मुंबई। फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन के बाद अब दुनियाभर में भी अपनी मजबूत शुरुआत की है। 11 सितंबर को वर्ल्डवाइड रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन करीब 5 लाख डॉलर यानी लगभग 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म को विदेशों में भी दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिलने का दावा मेकर्स की ओर से किया गया है। फिल्म को वर्ल्डवाइड रिलीज करने की जिम्मेदारी केजीएफ के मेकर्स होम्बले फिल्म्स ने संभाली है। इससे पहले 7 अगस्त को भारत में रिलीज हुई फिल्म 36 दिन पूरे कर चुकी है और पांचवें हफ्ते में भी इसकी कमाई का सिलसिला जारी रहा।
भारत में फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘हनुमान अंश’ ने 37वें दिन 5.58 करोड़ रुपये का कारोबार किया। अब तक फिल्म का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन 179.21 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 211.74 करोड़ रुपये बताया गया है। वहीं, ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म ने पांचवें हफ्ते में कमाई के मामले में बड़ी छलांग लगाई। फिल्म ने पहले हफ्ते 90 लाख, दूसरे हफ्ते 46 लाख, तीसरे हफ्ते 10 करोड़, चौथे हफ्ते 58.50 करोड़ और पांचवें हफ्ते 83.30 करोड़ रुपये कमाए। खास बात यह है कि बिना किसी बड़े स्टार के फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर यह प्रदर्शन किया है। अब वर्ल्डवाइड रिलीज के बाद फिल्म की कमाई किस स्तर तक पहुंचती है, इस पर सभी की नजरें हैं।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.10.28CG News : सरकारी स्कूल में आसाराम बापू की किताब बांटने पर विवाद, प्रभारी प्राचार्य पद से हटाए गए
छत्तीसगढ़2026.10.28दुर्ग से निजामुद्दीन के लिए चलेगी दीपावली-छठ स्पेशल ट्रेन, रायपुर समेत इन स्टेशनों पर ठहराव, नोट कर लें शेड्यूल
छत्तीसगढ़2026.10.28सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता , माओवादियों द्वारा छिपाये गए हथियारों और विस्फोटकों का जखीरा बरामद
छत्तीसगढ़2026.10.28CG : सराफा व्यापारी से बड़ी लूट, 6 बदमाशों ने घाटी में रोककर किया हमला, 15 किलो चांदी और नकदी लेकर फरार
