बिलासपुर 24 जनवरी 2022
जिले के घूटकू, लमेर, तथा सेंदरी के आस-पास के क्षेत्रों में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन संबंधी शिकायतें मिल रही थी। प्रशासन ने तत्काल संज्ञान में लेते हुए राजस्व, परिवहन, पुलिस तथा खनिज विभाग की संयुक्त टीम को जांच के लिये भेजा। संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुँच कर जाँच किया गया। जाँच के दौरान ग्राम घुटकू, लमेर, सेन्दरी एवं आसपास क्षेत्र में खनिज रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते हुए 1 नग हाईवा एवं 11 नग ट्रैक्टर को पाया गया है।

मौके पर उक्त उत्खनन से संबंधित व्यक्तियों ने कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही किया। इस कारण अवैध उत्खनन में संलग्न वाहनों को जप्तकर थाना प्रभारी कोनी एवं खनिज जांच चौकी कोनी की सुपुर्दगी में रखा गया है। संयुक्त टीम द्वारा जांच में ग्राम सेन्दरी स्थित अरपा नदी में कछार निवासी राहुल साहू द्वारा उत्खनन में संलग्न वाहन चालकों से अवैध वसूली करते हुये भी पाया गया तथा मौके पर कच्चा पर्ची भी जप्त किया गया। जांच के दौरान राहुल साहू का बयान दर्ज किया गया। उसने बताया कि यह कार्य रणविजय सिंह के कहने पर कर रहा है। गौरतलब है कि खनिज अमले द्वारा जिले में लगातार खनिजों के उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण की जांच एवं कार्यवाही की जा रही है।
इस महीने में अवैध खनिज परिवहन के लगभग 55 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। दर्ज प्रकरणों में 45 प्रकरणों का निराकरण कर 7 लाख 37 हजार से अधिक की समझौता राशि वसूल की गयी है। खनिज रेत के कुल 40 प्रकरण अरपा नदी के ग्राम सेन्दरी, लोखण्डी, मंगला, कोनी, लमेर, घुटकू, दयालबंद, गढ़वट, जोगीपुर, कोटा, रतनपुर एवं आसपास क्षेत्रों में दर्ज किये है। मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि जप्त किये गये वाहन के मालिकों के विरूद्ध खनिज, राजस्व एवं परिवहन विभाग के नियमों के तहत् कार्यवाही की जाएगी।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी


